जुंवा गांव के लिए 20 लाख रूपये से बनेगी सड़क: हर्षवर्धन ddnewsportal.com

जुंवा गांव के लिए 20 लाख रूपये से बनेगी सड़क: हर्षवर्धन ddnewsportal.com
शिलाई: विधानसभा क्षेत्र के जुंवा गांव मे विधायक हर्ष वर्धन चौहान का स्वागत करते ग्रामीण

जुंवा गांव के लिए 20 लाख रूपये से बनेगी सड़क: हर्षवर्धन 

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मिल्लाह से जुंवा गांव के लिए 20 लाख रूपये से संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। यह बात शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने ग्रामीणों से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वायदे नही करती। इससे पहले गांव मे पंहुचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में वह पूरी तरह से उनके

साथ तन मन से है। विधायक ने गांववासियों को भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिलाई मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, पूर्व बकरास पंचायत प्रधान, उप प्रधान रतिराम शर्मा, सूरत सिंह कांग्रेस महासचिव मंडल शिलाई, रणसिंह महासचिव मंडल शिलाई, मोहन नंबरदार उपाध्यक्ष शिलाई, मिल्लाह पंचायत उप प्रधान चमेल सिंह चौहान, गीताराम शर्मा, मदन खुराना, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, कुलदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, किशोर राणा, पंकज सिंगटा, बिट्टू शर्मा, प्रकाश शर्मा, बिनु भंडारी आदि लोग मौजूद रहे।